February 12, 2026

प्रदेश में अपराधियों का कोहराम-बांका में दो व्यवसायियों पर दिनदहाड़े फायरिंग,एक की मौत,दूसरा घायल

पटना।कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन से बिहार में आम जनजीवन भले ही ठप पड़ गया हो मगर आपराधिक वारदातों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।बेखौफ अपराधियों ने नित्य दिन हत्या के वारदातों को अंजाम देकर प्रशासन की कलई खोल दी है। प्रदेश के बांका जिला में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो कारोबारियों को गोली मार दी है।जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।यह वारदात कटोरिया थाना क्षेत्र के सिमराकोला पहाड़ के पास घटित हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के दो कारोबारी सज्जन साह तथा सीताराम साप्ताहिक हाट बाजार से वापस लौट रहे थे।वापसी के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने दोनों पर फायरिंग कर दिया जिससे मौका ए वारदात पर ही सज्जन साह की मौत हो गई।घायल सीताराम को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यवसाई को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों कारोबारी जन्दाहा के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों में से एक मिठाई का तथा दूसरा मछली का कारोबार करते थे।घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।शक के आधार पर पुलिस छापामारी कर रही है।स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

You may have missed