PATNA : सरस्वती पूजा पर पटना समेत पुरे बिहार में गंगा में नाव परिचालन पर रहेगी रोक, आदेश जारी

पटना, (राज कुमार)। राजधानी पटना में अब सरस्वती पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हालांकि सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार इस बार राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर सरस्वती पूजा के आयोजन पर रोक लगी हुई है। इसके साथ-साथ छात्रावास में भी सरस्वती पूजा करने के लिए छात्रों को पहले जिला प्रशासन की ओर से अनुमति लेना होगा। इसी बीच पटना जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए एक नया आदेश जारी किया है। जारी नए आदेश के अनुसार राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में सरस्वती पूजा के अवसर पर गंगा नदी में नाव के परिचालन पर रोक रहेगी। इसके साथ साथ पटना जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि 5 से लेकर 7 फरवरी तक गंगा नदी में नाव परिचालित नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारियों को आदेश पत्र जारी किया जा चुका है।

वही एसडीओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अक्सर देखा जाता है कि काफी संख्या में लोग नाव के माध्यम से गंगा में इस पार से उस पार जाते हैं तथा नाव पर ओवरलोडिंग की संभावना बनी रहती है। इसीलिए नाव परिचालन पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान गंगा के घाट पर धारा 144 भी लागू रहेगी।

 

You may have missed