बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में लगी भीषण आग; कई जानवर फंसे, मची भगदड़

बगहा। प. चंपारण के वाल्मिकी नगर स्थित बिहार के इकलौते टाइगर रिजर्व में जहां जंगल में भीषण आग लग गई है। अगलगी की इस घटना के कारण जंगल का एक बड़ा भाग धू-धू कर जल रहा है। जिसमें कई जंगली जानवरों के इस आग में फंसे होने की खबर सामने आ रही है। वहीं घने जंगल और संसाधनों की कमी के कारण वन विभाग को आग बुझाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाये जाने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से हजारों हेक्टेयर में लगे सदाबहार जंगल जल कर नष्ट हो गया है। आग लगने के बाद जंगली जीव जंतुओं में अफरा तफरी मची है। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी झाड़ियों और डंडों के सहारे आग बुझा रहे हैं। टाइगर रिजव के वन विभाग में संसाधनों की कमी के चलते आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही है। आग कि तेज लपट हवा के चलते जंगल में तेजी से फैल रहा है जिसके बाद भगदड़ मची हुई है। बगहा वाल्मीकिनगर व गोरखपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर आवाजाही में भी दिक्कतें आ रही हैं। बगहा -वाल्मीकीनगर मुख्य पथ के मदनपुर -सिरिसिया के बीच जंगल जल रहा है। आग लगने से मुख्य पथ पर आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है।

About Post Author

You may have missed