October 29, 2025

गांधी मैदान में अदा की गई बकरीद की नमाज, लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर अमन चैन की मांगी दुआ

पटना। देश भर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। पटना में भी मुस्लिम समुदाय धूमधाम से मना रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता किया। प्रदेश के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी।इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज अता करने के बाद लोग एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खुशियां मना रहे हैं। गांधी मैदान में 1, 4, 5 और 10 नंबर गेट खुला है। इसमें वाहनों की एंट्री गेट नंबर 4 और 5 से हुई। गेट नंबर 1 और 10 से पैदल नमाजी पहुंचे। आम लोगों के लिए गांधी मैदान पिछले दो दिनों से बंद था। नमाज के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। त्योहार को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वरीय अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई हैं। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी स्तर पर सांप्रदायिक सौहार्द ना बिगाड़े। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जा सके। इधर, फुलवारी शरीफ के नया टोला मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। उन्होंने नमाज अता किया। दानापुर कैंट एरिया के बैरेक ग्राउंड में भी बकरीद के मौके नवाज अता की गई।

You may have missed