बिहार में बागेश्वर बाबा को लेकर सियासत : गांधी मैदान में जगह नहीं मिलने पर BJP भड़की, कहा- हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • मुसलमानों को खुश करने के लिए नीतीश कुमार ने ऐसा किया : गिरिराज

बेगूसराय। राजधानी पटना में 13 मई से 17 मई तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाएंगे। बात दे की पटना से 25 किलोमीटर दूर नौबतपुर के तेरत गांव में धार्मिक आयोजन होगा। वही इस दौरान शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमंत कथा और भजन संध्या का आयोजन होगा। वही पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में हर दिन 3 घंटे भक्तों की अर्जियां सुनी जाएगी। वही 15 मई को दिव्य दरबार का आयोजन होगा। पहले यह कार्यक्रम पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाला था लेकिन इसके कार्यक्रम स्थल को बदल दिया गया। अब गांधी मैदान की जगह नौबतपुर के तेरत गांव में इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। वही धीरेन्द्र शास्त्री को गांधी मैदान में जगह नहीं दिये जाने पर BJP नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।

वही उन्होंने कहा की मुसलमानों को खुश करने के लिए नीतीश कुमार ने ऐसा किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुसलमानों को खुश करने के लिए ईद के मौके पर नमाज अदा करने के लिए गांधी मैदान दिया गया। लेकिन, हिंदुओं के लिए सनातन धर्म के प्रचार के लिए जगह नहीं दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया है कि राज्य में एक संदेश जाए कि बिहार की सरकार मुस्लिम परस्त है, इसलिए ऐसा किया गया है जिसे हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर बागेश्वर धाम का विरोध किया जाएगा तो सनातनी धर्म भी आगे आएंगे। उन्होंने आगे कहा की बागेश्वर महाराज अगर यहां नहीं आएंगे तो क्या वह पाकिस्तान, बांग्लादेश या मक्का मदीना में कथा करने जाएंगे। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सासाराम में BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी पर भी नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। सासाराम में रामनवमी में मस्जिदों से विवाद किया गया और हिंसा भड़काई गई। जबकि, वहां पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद शांति कराने गए थे। लोगों को शांति बरतने की बात कह रहे थे। लेकिन तुष्टिकरण को लेकर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कराया। वही इस दोहरी नीति को लेकर BJP हमेशा सरकार से सवाल करेगी।

About Post Author

You may have missed