बाढ़ में दो युवकों के गायब होने की खबर, मोटरसाइकिल बरामद,पुलिस जांच में जुटी
पटना।बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र से दो युवकों के गायब हो जाने की खबर आ रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ के ही सती स्थान मोहल्ले के रहने वाले दो युवक अमरजीत तथा दीपक दोनों गत रात्रि से गायब हैं।उनके परिजनों ने बताया कि किसी दोस्त के द्वारा उन्हें बाढ़ अनुमंडल स्थित नवादा पंचायत गैस गोदाम के समीप बुलाया गया था।उक्त स्थान पर छानबीन करने के बाद दोनों युवकों का पता तो नहीं चला।मगर उनकी मोटरसाइकिल जिससे वे दोनों निकले थे,वह बरामद हुई है।दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।इस संबंध में परिजनों के द्वारा दिए गए सूचना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। बाढ़ के एएसपी अंबरीश राहुल ने युवकों के परिजनों से मुलाकात किया है तथा घटना की जानकारी ली है।इस संबंध में गायब युवक के दादा ने बताया की कल रात में दोस्त के द्वारा बुलाए जाने के बाद अचानक से वह निकले तथा जल्द घर आने के बाद कहीं।मगर अभी तक नहीं लौटे।बाद में चिंता होने के बाद परिजनों ने पुलिस के सहयोग से उनकी तलाश आरंभ कर दिया। इधर सूत्रों ने बताया कि दोनों में से एक युवक अभी 24 लाख रुपए मूल्य की जमीन खरीदने वाला था।वही इस मामले से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। दोस्त के द्वारा दोनों युवकों को जहां बुलाया गया था।वह जगह बेहद ही सुनसान है तथा आए दिन वह आपराधिक वारदात को अंजाम दिया जाता है।ऐसे में अचानक से उन दोनों युवकों का ऐसे सुनसान इलाके में रात में जाना चिंता का विषय है।बहरहाल पूरे मामले की पुलिस तफ्तीश कर रही है।जांच के उपरांत है सच्चाई सामने आ सकेगी।


