नवादा में चिराग बोले- 32 वर्षों के शासनकाल में बिहार हर मापदंडों में पूरी तरह पिछड़ा व बीमारू राज्य बना
- बिहार की जनता परेशान और कुर्सी कुमार को अपनी कुर्सी की पड़ी है : चिराग पासवान
पटना। पिछले 32 वर्षों के शासनकाल में बिहार पूरी तरह बर्बाद हो गया है चाहे शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की बात हो या मजदूरों के पलायन या उद्यमिता के विकास की बात हो प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और लूट अपराध हत्या की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई हो रही है जो बेहद चिंता का विषय है नवादा जिले के गांधी इंटर विद्यालय के मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उक्त बातें कही। वही जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने चिराग को अंग वस्त्र व चांदी का मुकुट देकर भव्य रुप से सम्मानित किया। बता दे की गांधी इंटर स्कूल मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम में चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वही इस जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया। जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष आर पी साहू ने की। वही चिराग पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 32 वर्षों के शासनकाल में बिहार पूरी तरह बर्बाद हो गया है, चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार की बात हो उद्यमिता और उद्योग धंधों के विकास की बात बिल्कुल बेमानी हो गया है। उन्होंने कहा की बिहार हर मापदंडों पर पूरी तरह पिछड़ा और बीमारू राज्य बन कर रह गया है। वही नवादा की सड़कें नीतीश कुमार के शासन की उदासीनता का गवाह है। वही इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुना ने अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया। बिहार के नवादा पहुंचते ही चिराग पासवान ने जमकर CM नीतीश के खिलाफ हुंकार भरा है। चिराग पासवान ने कहा कि 32 साल में बिहार को सिर्फ ठगने का काम किया गया है।

बिहार के युवाओं और छात्रों द्वारा रोजगार मांगने पर बिहार के CM नीतीश कुमार लाठी बरसाते हैं। एक तरफ बिहार बाढ़ में तब्दील है। तो दूसरी तरफ पूरी बिहार की सड़कें जर्जर हालात में है। बावजूद इसके कुर्सी कुमार को अपनी कुर्सी का फिक्र लगा रहता है। आगे चिराग ने कहा कि पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट जिसमें बिहार का समेकित और समावेशी विकास का रोड मैप है। ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ के साथ बिहार की तकदीर को बदलना है। आगे चिराग ने कहा कि बिहार के CM नीतीश कुमार ने कई बार चिराग पासवान को तोड़ने की कोशिश की लेकिन चिराग पासवान एक शेर का बेटा है। चिराग पासवान पर कोई मुकदमा नहीं है। हम स्वच्छ छवि के साथ बिहार की तकदीर को बदलना है। वही जनसंवाद कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ देखकर चिराग गदगद हो गए। अपनी गाड़ी पर खड़ा होकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया है। आगे कहा कि बिहार के सीएम नीतीश के समाधान यात्रा भी धरातल पर नहीं रहा ना ही समाधान यात्रा में किसी समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या किसी की समाधान हुई है तो जनता ने एक सुर में कहा कि किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इस मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष ई. रमेष कुमार सिंह, अशरफ अंसारी, संजय, सचिव अरविंद सिंह, डॉ. अजय, प्रदेश छात्र अध्यक्ष सीमांत मृणाल, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित रानू, प्रकाश कुशवाहा, पार्टी के प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, विनीत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

