बाबरी मस्जिद विध्वंस पर फैसला 30 सितंबर को,आडवाणी,जोशी,उमा भारती सभी रहेंगे उपस्थित
नई दिल्ली।आज से 27 वर्ष पूर्व ढहाए गए बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई अदालत अब फैसला सुनाने वाली है। 27 साल बाद बाबरी मस्जिद मामले पर फैसला आने वाला है।इसपर फैसला सीबीआई के विशेष न्यायधीश एसके यादव 30 सितंबर को सुनाएंगे। इस दौरान एसके यादव ने कहा है कि फैसले वाले दिन सभी आरोपी लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती कोर्ट, विनय कटियार, और कल्याण सिंह में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले से संबंधित 39 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी, हालांकि इनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई को सुनने के बाद अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया है।ऐसे में अब न्यायधीश एसके यादव द्वारा 30 सितंबर को बाबरी विध्वंस मामले पर फैसला सुनाया जाएगा।गौरतलब है कि यह मामला 6 दिसंबर 1992 से ही कोर्ट में चल रहा है। क्योंकि इसी दिन बाबरी मस्जिद को ढहा दिया गया था।हालांकि राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण अब शुरू हो चुका है।लेकिन कानून हाथ में लेने और गैर कानून काम के कारण कई लोगों के खिलाफ मामला चलाया जा रहा है। इसमें हिंदू पक्ष का मानना था कि बाबर ने श्री राम के मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था, लेकिन मुस्लिम पक्ष लगातार इससे इनकार करता रहा है।


