February 15, 2026

अवैध शराब कारोबार से पीएम बनने का सपना देख रहे हैं सीएम नीतीश, चिराग ने किया ट्वीट

पटना।सात निश्चय घोटाले की जांच कराकर सीएम नीतीश को जेल भेजने जैसे बड़े बयान देने के बाद आज लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शराबबंदी को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर बुरी तरीके से हमलावर दिखें। ट्वीट कर चिराग पासवान ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर ना सिर्फ नादान लोगों को फंसाया जा रहा है।बल्कि सीएम नीतीश शराब माफियाओं से सांठगांठ कर पैसे बना रहे हैं।सीएम नीतीश इन्हीं अवैध पैसों से पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे आरोप लगाए हैं।ट्वीट करते हुए चेक पासवान ने लिखा है कि ‘बिहार में शराबबंदी का खेल कर नादान लोगों को साजिशन फँसाया जाता है।ताकि सत्ता के खिलाफ कोई बोले तो शराब तस्कर बना कर जेल में डाल दिया जाए। पूरे बिहार में शराब माफिया के साथ काम कर अपने राजनैतिक महत्वकांशा के लिए पैसा बटोर रहे हैं नीतीश जी, पी॰एम बनने का सपना देख रहे है साहब।’ उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव के रणभेरी बजने से लेकर अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बुरी तरह से हमलावर रहे हैं।इतना ही नहीं लोजपा ने बिहार में सिर्फ जदयू के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं।हां भाजपा के साथ भी कुछेक सीटों पर लोजपा की फ्रेंडली फाइट चल रही है। चिराग के ट्वीट ने बिहार के राजनीति में नए तरह के विवाद को जन्म दे दिया है।

You may have missed