February 20, 2026

कैमूर में सवारियों से एक ऑटो पलटने से हादसा, चार घायल

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गये। जिसमें दो सवारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोहनिया पथ पर दैतरा बाबा के समीप की बताई जाती है। ऑटो पलटने से चार लोग घायल हो गये। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी और आनन फानन में ऑटो में दबे घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों में गंभीर रूप से दो घायलों को इलाज के लिए नुआंव प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को घर भेजा गया। वहीं घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया। गम्भीर रूप से घायल लोगों मे नुआंव थाना क्षेत्र के एवंती गांव के नईकोट टोला स्थित रामाशीष कोहार उर्फ़ लालू के अलावे नुआंव के महरथा गांव का अखिलेश कुमार यादव है। दो आंशिक रूप से घायलों में रामगढ़ के कलानी के रहनेवाले भिरगू राम की पत्नी चंद्रावती देवी के अलावे रामगढ़ थाना क्षेत्र के चितामनपुर गांव के ज्योतिप्रकाश की बेटी सोनी कुमारी है।

You may have missed