February 16, 2026

औरंगाबाद जिले के निवासी वरिष्ठ समाजसेवी रामजी मिश्र का निधन, लोगों ने जताया शोक

औरंगाबाद।औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के निवासी वरिष्ठ समाजसेवी तथा वैष्णव कुलभूषण रामजी मिश्र का गत 5 दिसंबर को निधन हो गया। रामजी मिश्र औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के निवासी थे।उन्होंने अपने जीवन काल में समाज सेवा के कई उल्लेखनीय कार्यों को अंजाम दिया था। वरिष्ठ समाजसेवी रामजी मिश्र के निधन पर जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। रामजी मिश्र जेपी सेनानी भी थे। 1974 के लिए भी क्रांति में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।अपने जीवन काल में उन्होंने गया आयुर्वेद कॉलेज के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।इतना ही नहीं देव इंटर कॉलेज की स्थापना में भी इनके उल्लेखनीय प्रयास रहे हैं।धार्मिक विचारों वाले रामजी मिश्र प्रति वर्ष रामकथा का आयोजन करवाते रहें हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में समाज सेवा के कई स्तंभ स्थापित किये। इसकी जानकारी देते हुए स्व- रामजी मिश्र के पुत्र विवेक मिश्र ने बताया कि उनके पिता बेहद कर्तव्यनिष्ठ एवं समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।उन्होंने अपने गांव प्रखंड समेत जिले भर में समाज सेवा से जुड़े कई सराहनीय प्रयास किया।विवेक मिश्र ने बताया कि वे तथा उनका परिवार स्व- राम जी मिश्र के द्वारा किए गए समाज सेवा के प्रयासों को आगे भी जारी रखेगा।

You may have missed