August 25, 2026

पप्पू यादव की हत्या का प्रयास कर रही बिहार सरकार : विनय दुबे

  • देशभर से सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ करेंगे आंदोलन

पटना। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सासंद पप्पू यादव की गिरफ्तारी गैर कानूनी है। कोरोना काल में इस सेवक को 36 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर असंवैधानिक काम किया। बिहार सरकार एम्बुलेंस चोर को बचा रही है और जननायक पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल में डाल कर उनकी हत्या का प्रयास कर रही है। उक्त बातें समाजिक कार्यकर्ता विनय दुबे ने जाप कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कही। विनय चौबे ने कहा कि भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की गिरफ्तारी और पप्पू यादव की रिहाई के लिए देश भर से सामाजिक कार्यकर्ता पटना जुटेंगे।
उन्होंने बताया कि पप्पू यादव का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। लोगों से उनको मिलने नहीं दिया जा रहा है। कभी पटना, मधेपुरा, सुपौल तो कभी दरभंगा जिला इन्हें ले जाकर इनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रूडी ने एम्बुलेंस घोटाला किया है, उनके घोटालों की लिस्ट लंबी है। इस कारण ही उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटना पड़ा है।
वहीं जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि जब छपरा की जनता एम्बुलेंस के अभाव में दम तोड़ रही थी। उस वक्त रूडी दिल्ली में बैठकर 40 एम्बुलेंस छपरा स्थित अपने आवास पर अपने लिए रखे थे। एम्बुलेंस मामले में बिहार सरकार को महामारी एक्ट के तहत रूडी पर मुकदमा कर उन्हें जेल भेजना चाहिए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, प्रेमचन्द सिंह, राजू दानवीर सहित कई नेता मौजूद थे।

You may have missed