पटना जिला लोजपा(रा) अध्यक्ष चंदन यादव पर हुए कातिलाना हमले को लीपापोती में जुटी पटना पुलिस : राजेश भट्ट
पटना। यह बात आज लोजपा(रामविलास) के राज्य मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि लोजपा(रामविलास) के पटना जिला पश्चिम के जिलाध्यक्ष चंदन यादव पर बीते दिनों हुए कातिलाना हमले की घटना को सरकार के इशारे पर पटना पुलिस लीपापोती में जुट गई है। बता दे कि पिछले 11 नवम्बर को पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदन यादव के आवास पर अपराधियों द्वारा मारपीट और गोलीबारी की गई थी। वही इस घटना को बीते आज 5 दिन होने को है। इसके बावजूद अब तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नही की गई है। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वही इस घटना में संलिप्त दोषियों द्वारा पीड़ित चंदन यादव के घर की रेकी लगातार की जा रही है। इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई है। लेकिन पुलिस की भूमिका अब तक नगण्य है। वही राजेश भट्ट ने कहा कि इस घटना पर पुलिस अगर निष्पक्ष कार्रवाई नही करती है तो पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के महामहिम राज्यपाल से मिलकर इस घटना की विस्तृत जानकारी से उन्हें अवगत करायेंगी।

बिहार में कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में जूल्म की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नही है। बिहार में दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज के लोग आज भी भयक्रांत है। इस पूरे जूल्म की घटना पर लोजपा(रामविलास) महागठबंधन सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। उक्त आशय की जानकारी पार्टी मुख्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने बताया कि आज के इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान, जितेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष चंदन यादव आदि नेता उपस्थित थे।

