February 21, 2026

PATNA : अटल पथ भीषण सडक हादसा, 3 गाड़ियों में हुई जोरदार टक्कर, एक की गई जान

पटना, बिहार। पटना के अटल पथ पर रविवार की शाम भयानक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाली कार ने पीछे से दो अलग-अलग टू व्हीलर में जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान असीम कुमार के रूप में हुई है। यह हादसा इतना भयानक है कि जिसके बारे में सोंच कर ही शरीर के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं। कार की टक्कर से दो युवक घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में एडिमट कराया गया है। गंभीर स्थिति में इलाजरत असीम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, जिस कार की तेज रफ्तार की वजह से यह भयानक हादसा हुआ। उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। रविवार की देर शाम अटल पथ पर यह रोड एक्सीडेंट पाटलिपुत्रा थाना के तहत महेश नगर इलाके के पास हुआ। घटना दीघा से आर ब्लॉक जाने वाली लेन में हुई।

दरअसल, असीम स्कूटी से जा रहा था। इसके पीछे दूसरा युवक बाइक से था। पीछे से तेज रफ्तार में कार आई। हाई स्पीड की वजह से कार का बैलेंस बिगड़ गया। कार ने पहले बाइक में जोरदार धक्का मारा, फिर आगे बढ़ते ही स्कूटी में मारा। इसके बाद भी कार रूकी नहीं। काफी दूर तक स्कूटी को रगड़ते हुए चली गई। इस कारण स्कूटी चला रहे असीम का सिर फट गया। शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोट आई। घटना स्थल पर वो पूरी तरह से बदहवास मिला। कुछ समय के लिए उसकी सांसे थम सी गई थी। लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

इलाज के दौरान मौत

लोगों ने उसे पाटलिपुत्रा गोलंबर के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मगर, मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जब उसके शरीर को टच किया तो गरम सा लगा। इसके बाद पास के ही दूसरे बड़े हॉस्पिटल में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे घायल बताया और उसका इलाज शुरू किया। जहां उसने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ, घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार जिस कार की वजह से यह बड़ा एक्सीडेंट हुआ, उसके अंदर ड्राइवर समेत कुल 3 लोग मौजूद थे। जो कार के रूकते ही वहां से फरार हो गए। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्रा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

You may have missed