January 30, 2026

PATNA : 13 जनवरी 2024 को होगा राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग संघ सम्मेलन

पटना(अजीत)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ, बिहार इकाई की एक बैठक करविगहिया स्थित संघ के कार्यालय में संपन्न हुई। वही इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार यादवेंदु, पूर्व विधायक ने की। पूर्व विधायक ने बताया की राज्य सरकार ने जो जनगणना सर्वे करके पिछड़ा समाज SC ,ST व आर्थिक रूप पिछड़े वर्ग के लोगों को संवैधानिक रूप से आरक्षण देने का काम किया है। इसलिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ कि ओर से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। संघ के प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता मनीष मणि भारतीय व मीडिया सेल प्रभारी जवाहर यादव निराला, ने संयुक्त व्यान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ जनवरी से 13 जनवरी 2024 के बीच पटना मे राज्य स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव, राष्ट्रीय महिला सेल के अध्यक्ष दीपमाला सिंह कुशवाहा सहित देश व प्रदेश स्तर के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वही इस अवसर पर संघ के प्रदेश सचिव सोनू यादव, संयोजक प्रमोद कुमार यादव, अभिषेक यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed