बिहार पुलिस पर फिर भड़के विधानसभा अध्यक्ष, लगाया भ्रष्ट अधिकारी को संरक्षण देने का आरोप

पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाया है। उन्होंने अच्छे अधिकारियों को हटाकर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। लखीसराय के दौरे पर पहुंचे विजय कुमार सिन्हा ने बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई और पुलिस पर कई सवाल खड़े किए। दरअसल इससे पहले भी उन्होंने लखीसराय दौरे के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे। जिसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच सदन में नोंक-झोंक भी हो गई थी। लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में बीते 22 मई को मुरारिया गांव में एक बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना ही गिरफ्तारी हुई। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा पुलिस से नाराज हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पुलिस प्रशासन पर फिर सवाल उठाए है। उन्होंने अच्छे अधिकारियों को हटाकर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। विजय सिन्हा बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस से नाराज हैं। विजय सिन्हा ने उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। भ्रष्ट पुलिस वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। साथ ही विजय सिन्हा ने डीजीपी, मुख्य सचिव और सीएम नीतीश से इस मामले की शिकायत करने की भी बात कही है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि पिपरिया में आज जो मर्डर हुआ, इससे पहले भी मर्डर हुआ था। वहीं दारोगा है जो वीरूपुर थाना में था और उस दारोगा को उठाकर पिपरिया में दे दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों को हम संरक्षण देंगे तो जवाबदेही तय करना हो होगा। विजय सिन्हा ने कहा कि DSP और SP का ट्रांसफर हो जाने से क्या होगा। मानसिकता पर ब्रेक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे अधिकारियों को फिल्ड में देना होगा और भ्रष्ट को साइड करना होगा। बीते दिनों लखीसराय में सरस्वती पूजा समारोह के दौरान राइफल लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आयोजक पर कार्रवाई नहीं करके वहां मौजूद दर्शकों पर ही कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष जो कि इस क्षेत्र के विधायक भी हैं। लोगों की बात सुनकर पुलिस पर भड़क गए और थाना प्रभारी के साथ तमाम पुलिसकर्मियों की जमकर क्लास लगाई। विजय सिन्हा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते अपने विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की चीजें कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा और पूरे मामले परें मुख्यमंत्री और डीजीपी से बात करूंगा।

About Post Author

You may have missed