February 21, 2026

PATNA : एएसआई की बर्खास्तगी की मांग को ले पुतला दहन

दुल्हिन बाजार। पटना के दुल्हिन बाजार थाने के एएसआई की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मंगलवार को आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने एएसआई का पुतला फूंका। दुल्हिन बाजार में फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे व बैनर लेकर सदावह चौक पर पहुंचा। जहां दुल्हिन बाजार थाना में कार्यरत एएसआई अरुण कुमार पांडेय पर सरकारी आदेश के बिना भलुआं गांव निवासी रानी देवी के घर तोड़वाने व बेवजह रानी देवी के पति बहादुर साव को गिरफ्तार कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए एएसआई अरुण कुमार पांडेय का पुतला जलाया।

सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एएसआई अरुण कुमार पांडेय की बर्खास्तगी की मांग सरकार से कर रहे थे। मौके पर आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के बिहार राज्य सचिव टीएन आजाद, जिलाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद गांधी, जिला सचिव रमाकांत राम, पालीगंज अनुमंडल सचिव भोला दास के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed