February 28, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए सीएम पद छोड़ने को तैयार हुए अशोक गहलोत, बोले- एकसाथ दो पदों पर न्याय नहीं कर सकता

नई दिल्ली। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत नेकहा कि वो कोच्चि जा रहे हैं और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद वो आगे अध्यक्ष चुनाव पर कोई फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाले, मैं कोच्चि जाकर उनको आखिरी बार मनाऊंगा। गहलोत से सवाल किया गया कि अगर आपके मनाने पर भी राहुल नहीं मानें तो क्या आप नामांकन दाखिल करेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हां मैं पर्चा भरूंगा। अशोक गहलोत ने कहा कि वो इसके लिए सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नहीं तैयार हुए तो मेरे लिए माहौल बन गया है। मैं चुनाव में उतरूंगा। अशोक गहलोत ने आगे कहा कि शशि थरूर से ओपन चुनाव के लिए तैयार हूं। दो पदों पर रहने के सवाल में उन्होंने कहा कि मैं दो पदों पर रहकर न्याय नहीं कर सकता। कांग्रेस अध्यक्ष को पूरा देश देखना चाहता है। इसके लिए मैं सीएम पद छोड़ दूंगा। सचिन पायलट के सीएम बनने के सवाल में उन्होंने कहा कि ये विधायक तय करेंगे कि क्या करना है। गहलोत ने इससे पहले सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद गहलोत का यह भी कहना था कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भारत जोड़ो यात्रा करेंगे तो पार्टी के लिए एक अलग माहौल बनेगा। यह पूछे जाने पर कि अध्यक्ष बन जाने की स्थिति में क्या वह मुख्यमंत्री भी बने रहेंगे तो उन्होंने कहा, यह प्रस्ताव हमने पारित किया है, जहां नामित होते हैं वहां 2 पद होते हैं।।यह चुनाव तो सबके लिए है। इसमें कोई भी खड़ा हो सकता हैचाहे वो सांसद है, विधायक है, मंत्री है, मुख्यमंत्री है। कल किसी राज्य का मंत्री कहेगा कि मैं खड़ा होना चाहता हूं, तो वह हो सकता है। वह मंत्री भी रह सकता है और कांग्रेस अध्यक्ष भी बन सकता है।

You may have missed