सरकारी कर्मी बनाए जाने की मांग को लेकर शेखपुरा में आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की तालाबंदी

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में आशा कार्यकतार्ओं को सरकारी सेवक घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के 17वें दिन शुक्रवार की सुबह 6 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरियरी के मुख्य द्वार को जाम कर आशा कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही नियमित टीकाकरण कार्य को रोक दिया। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ सम्बन्ध गोपगुट ऐक्टू के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकतार्ओं ने अपनी मांगों के समर्थन में रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। जिसके कारण अस्पताल में ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्य बाधित है। आंदोलनकारी आशा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष जमकर नारेबाजी कर रहीं हैं। अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिए जाने के कारण अस्पताल में ओपीडी सेवा सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा पहुंची है। सरकारी सेवक की मान्यता प्राप्त करने के अलावा सेवा शर्तों में सुधार और कम से कम दस हजार रुपए मासिक मानदेय को लेकर आंदोलनरत आशा कार्यकतार्ओं को विभिन्न मजदूर संगठनों और वाम पार्टियों का भी सहयोग मिल रहा है। सरकार द्वारा आशा कार्यकतार्ओं के बीच वार्ता सफल नहीं होने के बाद आशा कार्यकतार्ओं ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके पूर्व आशा कार्यकतार्ओं ने अपने प्रखंड कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन करने के अलावा सिविल सर्जन का भी घेराव कर चुकीं हैं। इस आंदोलन को भाकपा माले ने भी समर्थन दिया है।
