पटना पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार : 6 घंटे में मामले का उद्भेदन, कई महंगे फोन बरामद

पटना। खगौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरघरवा मोर के पास पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां चोरी के महज 6 घंटे के अंदर लगभग 10 लाख के एप्पल मोबाइल के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोर की पहचान दल्लूचक चरघर्वा मोर निवासी अनुराग कुमार और रिशु कुमार के रूप में हुई है। दल्लूचक चरघर्वा निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने खगौल थाने में लिखित आवेदन दिया। जहां उन्होंने बताया कि वे घर के काम से 19 जुलाई को दोपहर लगभग 3 बजे बाजार गई थी। लौट कर देखा तो घर में रखा 30 लाख रूपया नगद गायब है। जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो घर मे ही रहने वाला किराएदार का लड़का अनुराग कुमार अपने एक मित्र के साथ एक बैग मे घर से कुछ निकाल कर ले जा रहा था। अनुराग की वंदना के बेटे वैभव कुमार के साथ दोस्ती थी। जिसके चलते वो उसके साथ अक्सर उसके घर में जाया करता था। वैभव, अनुराग के सामने ही अपने घर से कभी कभी पैसा निकाल कर खर्च के लिए ले जाया करता था। पैसा कहां रखा हुआ है इसकी जानकारी अनुराग को भली भांति थी। 19 जुलाई को घर में कोई नहीं रहने के कारण अनुराग लगभग 5 बजे वंदना सिंह के घर मे अपने मित्र रिशु के साथ घुसकर पैसा निकाल कर फरार हो गया। उस रुपए मे से अनुराग ने 1 लाख रुपए का दो एप्पल मोबाइल भी खरीद डाला। और दोनों मित्रों ने मिलकर अपने लिए कुछ कपड़े की भी खरीदारी की।

इस संबंध में खगौल थाना प्रभारी फूलदेव चौधरी ने बतया कि जैसे ही इस चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को छानबीन में पता चला कि अनुराग कुमार लाखों रुपए लेकर दिल्ली फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने जाल बिछाते हुए अनुराग कुमार को पटना स्टेशन से गिरफ्तार किया है। वही पूछताछ के क्रम में उसके दूसरे मित्र रिशु को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के पास से लगभग 10 लाख रुपए एवं दो एप्पल का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस दोनों चोरो से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।

About Post Author

You may have missed