January 30, 2026

मुजफ्फरपुर में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार: टॉप 10 की लिस्ट में था वांटेड, घर से पुलिस ने उठाया

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप 10 के सूची में शामिल मो. जावेद उर्फ पीके को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वो कई कांडो में फरार चल रहा था। पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। मामला जिले ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है। एसएसपी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली की एक अपराधी अपने घर में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम उसके घर पहुंची जगह पर पहुंची। घर को चारो तरफ से घेर कर मो.जावेद को अरेस्ट कर लिया। उसके खिलाफ जिले में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक जावेद एक संगठित गिरोह का संचालन करता है। उसके गिरोह में कई काम उम्र के युवक भी शामिल है। मो.जावेद के निशानदेही पर अन्य शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले पर एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप टेन के लिए में शामिल कुख्यात अपराधी मो.जावेद उर्फ पीके को गिरफ्तार किया गया है। वो कई कांडो में फरार चल रहा था।

You may have missed