पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन कल से, वेबसाइट से करें ऑनलाइन आवेदन
पटना। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने स्नातक नियमित में नामांकन पूरी होने के साथ ही अब व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया लेने की तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. आरके सिंह के निर्देश के बाद नामांकन कमेटी की बैठक हुई। इसमें स्नातक व्यावसायिक कोर्स में नामांकन के लिए 26 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लेने का निर्णय लिया गया। छात्र कल्याण संकाय डीन प्रो. एके नाग ने बताया कि 26 जुलाई से ऑनलाइन नामांकन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इसमें अभ्यर्थी व्यावसायिक कोर्स बीसीए, बीबीएम, बीएससी आइटी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीलिस, बीटीटीएम, बीएससी बायोकेमिस्ट्री पाठ्यक्रमों में नामांकन होगा। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के नालंदा और पटना जिले के अंगीभूत और संबद्ध सभी निजी और सरकारी कॉलेजों में व्यावसायिक कोर्स में नामांकन होने है। यूनिवर्सिटी में निजी और सरकारी कॉलेजों में पांच हजार से अधिक सीटें निर्धारित है। ऑनलाइन नामांकन आवेदन लेने के बाद तीन चरणों में मेधा सूची तैयार कर नामांकन लिया जाना है। यह प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा एमबीए में नामांकन के लिए जीडी 26 से 28 जुलाई तक विश्वविद्यालय में आयोजित होगी।


