पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पप्पू यादव की रिहाई के लिए प्रार्थना पत्र लिखेगी जनता

पटना। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के रिहाई के लिए पार्टी नेताओं के द्वारा मंदिरी इलाके में प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की पप्पू यादव की रिहाई के लिए देश भर से नेताओं, बुद्धिजीवियों और कलाकारों के द्वारा आवाजें उठाई जा रही हैं। सभी लोगों को धन्यवाद जो इस इस जुल्मी सत्ता के खिलाफ पप्पू यादव के पक्ष में गोलबंद हैं।
वहीं भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के आह्वान पर पप्पू यादव के रिहाई हेतु माले शनिवार को पूरे बिहार में प्रतिवाद दिवस मनाया। उसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही महामहिम राज्यपाल एवं मुख्य सचिव से शिष्टमंडल मिलेगा। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को बिहार के आम अवाम द्वारा पप्पू यादव की रिहाई हेतु कल से प्रार्थना पत्र लिखा जाएगा।
आज पप्पू यादव को समर्थन देने भारतीय यादव सेना के राष्ट्रीय संयोजक राकेश कुमार यादव पटना पहुंचे। उन्होंने युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर से मिलकर पार्टी को अपना समर्थन दिया।
