February 22, 2026

‘लड़की पटाते कमर देख के’ के साथ नए ‘आपन भोजपुरी’ हुआ लांच, देखें गाना

  • पटना में लांच हुआ ‘आपन भोजपुरी’ म्यूजिक लेबल और मोशन पिक्चर स्टूडियो

पटना। भोजपुरी मनोरंजन जगत को नए अंदाज में तरोताजा करने के लिए बुधवार को राजधानी पटना के एक होटल में लोकप्रिय सिंगर अंकुश राजा का गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ के साथ नए भोजपुरी म्यूजिक लेबल व मोशन पिक्चर स्टूडियो ‘आपन भोजपुरी’ को लांच किया गया। इस मौके पर लेबल के आनर अपर्णा शाह, मशहूर गायक अंकुश राजा, गीतकार मनोज मतलबी, मधु प्रसाद आदि मौजूद रहे। अंकुश राजा ने बताया कि इस मंच पर म्यूजिक वीडियो, सोलो आॅडियो, शॉर्ट्स, कॉमेडी क्लिप और भोजपुरी फिल्मों के रूप में संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन नए अंदाज में मिलेगा।

हिंदी फिल्मों का निर्माण कर रहे विनोद भानुशाली ने बताया कि भारत के रीजनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बीते एक दशक से तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई गई। आज यह इंडस्ट्री 240 मिलियन से अधिक भोजपुरी भाषी लोगों से कनेक्ट होती है।
वहीं 2017 से भोजपुरी मीडिया उद्योग का हिस्सा रही लेबल व प्रोडक्शन स्टूडियो की आनर अपर्णा शाह ने कहा, हम संगीत और फिल्मों के अपने आगामी स्लेट के बारे में उत्साहित हैं और आपन भोजपुरी ने भावपूर्ण भोजपुरी संगीत की मधुर विरासत को संरक्षित करने का संकल्प लिया है। बता दें अंकुश राजा का इस लेबल से रिलीज गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ धांसू है, जो रिलीज के साथ वायरल भी होने लगा है।

You may have missed