February 17, 2026

भाजपा-संघ की विचारधारा महिला विरोधी : राजेश तिवारी

पटना। बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा-संघ की विचारधारा महिला विरोधी है। मणिपुर की घटना से भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है तथा यह एक बहुत ही विभत्स तथा शर्मनाक घटना है। तिवारी ने कहा की इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने आगे कहा की लगभग 70 दिन के बाद माननीय प्रधानमंत्री जी का जज्बात जागा इस तरह से देशभर में महिलाओं के प्रति घटनाओं का विगत 9 वर्षों में बढ़ोतरी हुआ है। चाहे वह देश को गौरव दिलाने वाली महिला पहलवानों की बात हो या हाथरस का घटना हो यह देश को शर्मसार करने वाली है, फिर भी भाजपा सरकार झूठे नारों जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ देती है। लेकिन, इनके कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर होता है। यह दिखाता है की भाजपा सरकार महिला विरोधी है भाजपा शासित प्रदेशों में महिला उत्पीड़न की संख्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। अगर मानसून सत्र ना होता तो माननीय प्रधानमंत्री जी का कुंभकरण निद्रा नहीं टूटी होती और आज इस तरह से भाजपा शासित मणिपुर के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि 100 से ज्यादा इस तरह की घटनाएं मणिपुर में हुई हैं तथा वहां के राज्यपाल यह अपने विभिन्न चैनलों के माध्यम से बताएं कि मैं अपने ऊपर इन सब सारी परिस्थितियों को रखा हूं, फिर भी केंद्र सरकार इस पर चुप्पी साधी हुई थी और अपना चुनाव प्रचार तथा विदेश भ्रमण से उनको छुट्टी नहीं मिला। इतने गंभीर मणिपुर की समस्या हुआ फिर भी इस पर समय रहते अगर करवाई हुआ रहता तो इतनी बड़ी घटनाएं नहीं होती।

जिस मणिपुर में करीब 60 हजार से ज्यादा विस्थापित कैंपों में रहने के लिए महिला पुरुष बच्चे दिवस है। करीब 200 से 300 से ज्यादा लोगों को हत्या हो चुकी है तथा लाखों लोग दर-दर की जिंदगी जीने पर विवश है। लेकिन मोदी सरकार इस पर मौन साधे हुई है उसको चिंता है कि 2024 में कैसे सरकार बनाया जाए। आगे तिवारी ने कहा की देश में महिलाओं को लेकर सबसे संकीर्ण मानसिकता अगर किसी की है तो वह भाजपा की है। बिहार में जहां महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है। वही 33 प्रतिशत मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों के नमाकन में बिहार देश का पहला राज्य है, जहां महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है। जिससे पुरुष के कंधे से कंधे मिलाकर वार्ड से लेकर जिला तक विकास में भागीदार बन रही है और तो और देश में बिहार इकलौता राज्य है जहां सबसे ज्यादा महिला पुलिस है। इसलिए भाजपा को बोलने का हक नही है। क्योंकि, यहां सुशासन की सरकार है जिसका मूल सिद्धांत ही है- यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता: अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है, उसका सम्मान किया जाता है वहां देवताओं का वास होता है।

You may have missed