February 11, 2026

बिहार के सरकारी स्कूलों में 13 मार्च से वार्षिक परीक्षा, 31 को रिजल्ट

पटना। राज्य सरकार के तरफ से संचालित शिक्षा परियोजना परिषद ने बिहार के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए सालाना परीक्षा 2023 का डेट घोषित कर दिया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा पांच और आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा 13 से 16 मार्च तक होंगी। इसके अलावा कक्षा एक से चार और कक्षा छह से सातवीं तक विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा 17 से 21 मार्च करायी जायेंगी। यह परीक्षाएं दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जायेंगी। परियोजना निदेशक द्वारा विद्यालय प्रधानों से उत्तर पुस्तिका देते समय गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी। परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायेंगे।इसके बाद 31 मार्च को राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक बैठक बुलायी जायेगी। इस दिन कक्षा पांच से आठवीं के विद्यार्थियों की रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्हें रिजल्ट कार्ड दिये जायेंगे। वहीं, इस परीक्षा परिणाम में ई ग्रेड लाने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षा का संचालन एक अप्रैल से शुरू किया जायेगा।

You may have missed