बिहार में अभी नही बढेगा आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकायों का मानदेय, मंत्री मदन सहनी ने दी जानकारी

पटना। बिहार की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकायों का मानदेय अभी नहीं बढ़ेगा। सरकार का ऐसा कोई विचार नहीं है। मंत्री मदन सहनी ने विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में यह स्पष्ट किया है। भाजपा के एमएलसी डॉ प्रमोद कुमार ने यह मांग की थी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका से कई तरह के काम लिए जाते हैं। कहने को 4 घंटे का काम है लेकिन 12 घंटे तक काम लिया जाता है। विधान परिषद की कार्यवाही फिलहाल दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वही दो दिन पहले विधानसभा में इसी पर सवाल करते हुए भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान के हाथ से माइक उखड़ गया था। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें 2 दिनों के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया था। हालांकि बाद में भाजपा विधायकों द्वारा हंगामा करने पर निलंबन वापस ले लिया गया। मामले में माफी मांगने के सवाल पर लखेंद्र पासवान ने कहा था कि मैंने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ाने की मांग की थी। इस दौरान मैं चेक कर रहा था कि माइक में लाइन है या नहीं। उसी समय माइक का कवर निकल गया। माफी कतई मंजूर नहीं है।
अश्लील गानों का मामला भी उठा, भाजपा सांसदों पर सवाल
विधान परिषद में अश्लील भोजपुरी गानों का मामला उठा है। राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने विधान परिषद में रुई लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के अश्लील गाने गाए जा रहे हैं कि मुझे यहां छह महिलाओं के कान में रुई डालनी पड़ेगी। कहा कि 6 करोड़ लोग भोजपुरी बोलने वाले हैं और पूरी दुनिया भर में 25 करोड लोग भोजपुरी बोलते हैं। जब शराबंदी पर कानून बन सकता है तो अश्लील गानों पर क्यों नहीं? रेगुलेरिटी अथॉरिटी बनाई जाए। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि समाज में भोजपुरी गाने से अश्लीलता इसलिए फैल रही है कि भाजपा ने तीन ऐसे गायकों को सांसद बनवा दिया जो अश्लील गाने गाते रहे। उन्होंने रवि किशन और मनोज तिवारी का नाम लेकर उनके द्वारा गाए गानों का जिक्र किया गया।

About Post Author

You may have missed