बिग ब्रेकिंग- बिहार पुलिस के एक आईजी को गिरफ्तार करने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारी, पहले से था मामला दर्ज

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है बिहार पुलिस पर तैनात एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम ने पटना में उनके आवास में छापेमारी की है. बिहार पुलिस के फायर विभाग में तैनात आईजी सुनील नायक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने छापेमारी की. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है. उनके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है.यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है. साल 2021 में, जब सुनील कुमार नायक आंध्र प्रदेश में CID में तैनात थे, तब उनके निर्देश पर पूर्व सांसद की गिरफ्तारी हुई थी. आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ मारपीट की गईकोर्ट के आदेश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. अब उनकी जमानत रद्द होने के बाद आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी. आंध्र प्रदेश के पुलिस की टीम के द्वारा पटना में आईजी के आवास पर छापेमारी की खबर ने सत्ता के महकमें में खलबली मचा दी है.

You may have missed