PATNA : रंगदारी मांगने मामले में सिविल कोर्ट में अनंत सिंह की हुई पेशी, जेल में हुई मारपीट पर साधी चुप्पी
पटना। राजद के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पटना सिविल कोर्ट में बुधवार को पेशी हुई। बता दे की पटना के एसके पूरी थाना क्षेत्र में 2013 में रंगदारी मांगने के केस में कोर्ट पहुंचे थे। यहां अनंत सिंह ने जेल में हुई मारपीट मामले को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वही उनकी पेशी के बाद अनंत सिंह को बेउर जेल भेज दिया गया। वहीं अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने बताया कि कृष्णा पूरी थाना क्षेत्र में 2013 में विशाल बिल्डिकोंन के डायरेक्टर तरुण कुमार की ओर से रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया था। वही इसी मामले में रूटीन के तहत कोर्ट में पेशी हुई है। पेशी के बाद उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया है। वही अनंत सिंह पर मंगलवार को हुए बेउर थाने में केस को लेकर वकील नवीन कुमार ने बताया कि जब कैदी जेल में बंद हैं तो फिर जेल ब्रेक करने व FIR दर्ज करने का कोई मतलब ही नहीं बनता है। क्योंकि, जेल खुला हुआ था। इसको लेकर कैदी आपस में भिड़ गए थे। कोई बात ही नहीं थी। दूसरे जेल में ट्रांसफर करने की बात सरकार का अपना नियम है। उसमें किसी तरह का कमेंट नहीं कर सकते हैं। बेउर जेल बढ़िया है। यहां किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। सिविल कोर्ट में ही पूर्व से केस का ट्रायल चल रहा है तो दूसरे जेल भेजना सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं है। बता दे की पूर्व में भी कोर्ट ने यह निर्देश जारी किया है कि अनंत सिंह को स्पाइनल में दिक्कत है। इसलिए बेउर जेल में ही रखा जाए। सभी मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। सुरक्षा और नजदीकी को लेकर बेउर में ही रखने का आदेश जारी किया गया है। इसलिए दूसरे जेल में भेजा नहीं जाना चहिए। बता दे की बेउर जेल में सोमवार को अचानक सुबह मारपीट की घटना के बाद हड़कंप मच गया था। जवान के साथ कई कैदी घायल हो गए थे। जेल में पगली घंटी बजानी पड़ी थी। भारी संख्या में पुलिस बल को हंगामा शांत करने के लिए भेजा गया था। वही इस मौके पर जेल आईजी, DM और SSP को घंटों कैंप करना पड़ा था। इस पूरे मामले की जांच बेउर जेल के अधीक्षक को दिया गया था। जांच के बाद जहां बाहुबली अनंत सिंह समेत कुल 31 लोगों पर नामजद मामला दर्ज करने और दूसरे जेल में भेजने का जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।


