मोकामा विधायक अनंत सिंह के खास लल्लू मुखिया ने किया सरेंडर,पुलिस कर रही थी लगातार छापामारी

पाटना। पटना पुलिस के लगातार छापेमारी एवं दबिश से घबराकर मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खासम खास माने जाने वाले लल्लू मुखिया ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम लगातार लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी।खबरों के मुताबिक वायरल ऑडियो मामले में पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने सरेंडर कर दिया है।अनंत सिंह के सरेंडर करने के बाद पुलिस को लगातार लल्लू मुखिया की तलाश थी। लल्लू मुखिया के घर की कुर्की जब्ती पुलिस पहले ही कर चुकी थी। कुर्की जब्ती के दौरान लल्लू मुखिया के भाई रणवीर यादव की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन लल्लू मुखिया खुद अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।ज्ञातव्य हो कि पंडारक थाने में लल्लू मुखिया के खिलाफ वायरल ऑडियो मामले को लेकर केस दर्ज है। लल्लू मुखिया पर कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश विधायक अनंत सिंह के साथ मिलकर रचने का आरोप लगा है।लल्लू मुखिया के खिलाफ वायरल ऑडियो मामले को लेकर केस दर्ज है। लल्लू मुखिया पर कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश विधायक अनंत सिंह के साथ मिलकर रचने का आरोप लगा है।

About Post Author

You may have missed