अनंत सिंह के बाद अब रामा सिंह की पत्नी को राजद ने बनाया उम्मीदवार, रघुवंश सिंह ने जमकर किया था इंट्री का विरोध
पटना।राजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व- रघुवंश प्रसाद सिंह ने जीते जी तो पूर्व सांसद रामा सिंह को राजद में इंट्री नहीं करने दी।मगर उनके इस दुनिया को छोड़ चले जाने के बाद अब राजद ने वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी वीणा सिंह को महनार से पार्टी का सिंबल प्रदान कर दिया है। पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी वीणा सिंह महनार विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी होंगी।पार्टी ने उन्हें सिंबल प्रदान कर दिया है। गौरतलब है कि राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश सिंह लगातार रामा सिंह के राजद में शामिल होने का विरोध कर रहे थे।गत दिनों रघुवंश सिंह का निधन हो गया।जिसके बाद अब राजद के द्वारा महनार से रामा सिंह की पत्नी वीणा सिंह को बनाया गया है।लगातार दो दिन तक राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा राबड़ी देवी के आवास के बाहर रामा सिंह को टिकट दिए जाने की मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया जा रहा था।जिसे लेकर राजद नेतृत्व के द्वारा रामा सिंह को कल देर रात्रि राबड़ी आवास में सिंबल प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के आरंभ से पूर्व सांसद रामा सिंह के राजद में शामिल होने की खबरें समय-समय पर प्रसारित होते रही है। लॉकडाउन् में मिली छूट के बाद रामा सिंह राजद में शामिल होने वाले थे। मगर उस समय पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा महान समाजवादी नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के पुरजोर विरोध के कारण तेजस्वी यादव रामा सिंह को राजद में शामिल नहीं करा सकें।रामा सिंह के इंट्री तथा रघुवंश सिंह के विरोध की की खबरों ने मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी थी।राजद ने पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी वीणा सिंह को पार्टी का टिकट तो दे दिया है।मगर राजद नेता तथा कार्यकर्ता कहां तक रामा सिंह के समर्थन में चुनावी मैदान में डटे रहते हैं।यह देखने वाली बात होगी।


