मणिपुर की घटना को लेकर छात्रों में रोष, संयुक्त छात्र मोर्चा के छात्रों ने मगध महिला कॉलेज की गेट पर किया प्रदर्शन

पटना। मणिपुर के घटना के बाद पूरा देश पीड़ित के समर्थन में विरोध मार्च व प्रदर्शन करने लगा है। आम लोगों के साथ अब कॉलेज की छात्राए भी दोषी को फांसी की मांग करने लगी है। इसी कड़ी में बुधवार को पीयू के संयुक्त छात्र मोर्चा के छात्रों ने मणिपुर की घटना को लेकर मगध महिला कॉलेज के गेट के सामने प्रदर्शन किया। वही आक्रोशित लड़कियों ने हाथ में अलग-अलग बोर्ड लेकर प्रदर्शन किया। वही रोष छात्राओं ने इस मामले में पीड़ित को जल्द-जल्द इंसाफ दिलाने की मांग की। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ कहा जाता है कि हम भारतीय स्त्री की पूजा करते हैं, देवी का दर्जा देते हैं। दूसरी तरफ महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है। बता दे की बीते दिनों मणिपुर में 3 महिलाओं को नंगा करके सड़क पर घुमाया गया और यही नहीं उनके भाई उन्हें बचाने आए तो उनकी हत्या तक कर दी जाती है। संयुक्त छात्र मोर्चा के छात्राओं ने सरकार से इस घटना पर तुरंत एक्शन करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा की सरकार इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करें और उनको फांसी की सजा दे ताकि इस तरह की घटना को अंजाम देने के पहले 100 बार सोचे। प्रदर्शन कर रही छात्रा प्रियंका ने कहा कि महिलाएं आज भी हमारे देश में सुरक्षित नहीं हैं। इस हिंसा के पीछे का कारण मणिपुर की सरकार तथा केंद्र की सरकार के मौन रहने का नतीजा है। आज हमारी महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। पूरा देश जानता है कि मणिपुर पिछले कई महीनों से जल रहा है। लेकिन, हमारे प्रधानमंत्री और मणिपुर की सरकार जिस तरीके से इस घटना को हल्के में ले रही है उसी का यह नतीजा है कि ऐसी घटनाएं दिन-ब-दिन मणिपुर में देखने को मिल रही है। आगे छात्रा नेहा ने कहा कि महिला अत्याचार हमारे देश की बड़ी समस्याओं में से एक है। लेकिन आज जिस तरीके से PM मोदी ने इस घटना पर अपनी जो प्रतिक्रिया दी है उससे महिला समाज बहुत दुखी है और हम तमाम महिलाओं को ऐसी घटना के खिलाफ एक मजबूत आवाज बनकर आगे आना पड़ेगा।

You may have missed