September 16, 2025

कल स्पेशल विमान से लखीसराय पहुचेंगे अमित शाह : ललन के गढ़ में चुनावी हुंकार भरेंगे शाह, कार्यकर्ताओं को भी करेंगे संबोधित

पटना। आगमी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दल अपने-अपने संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारी में जुट चुकी है। बता दे की, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ लखीसराय में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गरजेंगे। इसके साथ ही अमित शाह पब्लिक मीटिंग करेंगे। वही लखीसराय के गांधी मैदान में 1 घंटे तक BJP कार्यकर्ताओं और लोगो को संबोधित करेंगे। पूजा पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बिहार मे रैली की शुरुआत करेंगे। बता दे की गृह मंत्री अमित शाह सेना के स्पेशल विमान से बिहार पहुंच रहें है। बता दे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सेना के स्पेशल विमान से पटना एयर पोर्ट पहुंच रहें है। इसके बाद वह सेना के स्पेशल चॉपर से लखीसराय के लिए उड़ान भरेंगे। वही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर लखीसराय पहुंचेंगे। इसके बाद वह अशोक धाम पर पूजा अर्चना करेंगे। अमित शाह अशोक धाम में 40 मिनट तक मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। भगवान को पूजा पाठ करने के बाद रैली को संबोधित करने निकलेंगे। वही लखीसराय के गांधी मैदान में दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक वह रैली को संबोधित करेंगे। पूरे एक घंटे तक गृह मंत्री अपने कार्यकर्ताओं और लोगों को लोकसभा चुनाव में BJP को वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे। वही संबोधन रैली के बाद वह शाम 4 बजकर 15 मिनट से शाम 5 बजे तक लखीसराय में ही पार्टी नेताओं से चुनावी रणनीति पर बैठक करेंगे। शाम 5 बजे के बाद वह पटना के लिए रवाना होंगे। पटना स्टेट हैंगर से शाम 6 बजे दिल्ली की लिए उड़ान भरेंगे।

You may have missed