February 25, 2026

AMIM के विधायकों को सदन से किया गया मार्शल आउट, वेल में नारेबाजी करने पर लिया गया एक्शन

पटना। विधानसभा के वेल में नारेबाजी कर रहे एएमआईएम के विधायकों को मार्शल आउट किया गया है। दरअसल, विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल खत्म होने के बाद एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान समेत अन्य सदस्य सीमांचल के कई हिस्सों में कटाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कई बार उन्हें अपने सीट पर जाने के लिए कहा लेकिन हाथों में प्लेकार्ड लिए जब विधायक प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद उन्हें मार्शल आउट करा दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर सदन में मौजूद मार्शल अख्तरुल इमान समेत अन्य विधायकों को सदन से बाहर ले गए।

इस संबध में अख्तरुल इमान ने कहा कि महानंदा नदी में अभी भी भीषण कटाव जारी है। अक्टूबर के महिए में हमारे यहां 600 लोग विस्थापित हुए हैं। 2016 से लेकर अभी तक 2 हजार के अधिक विस्थापित है। सड़कें पर बैठे हुए है। उनकी कोई बात नहीं सुन रही है। अभी भी बस्तियों का कटाव हो रहा है। पूरी पुलियां का कटाव हो गया है। हजारों हेक्टेयर जमीन नदियां में विलिन हो गयी है। कोई पूछने वाला नहीं है। मार्शल आउट किए जाने के बाद सदन के बहार एआईएमआईएम के पांचों विधायक के धरने पर बैठ गए हैं। इसके पूर्व भी मंगलवार को भी विधानसभा में एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान को स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने फटकार लगाई थी।

You may have missed