February 25, 2026

UP चुनाव में भाजपा से गठबंधन को ले आरसीपी व त्यागी अधिकृत

पटना। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी को जदयू ने बातचीत के लिए अधिकृत किया है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को इस बारे में बैठक की। केसी त्यागी व राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान भी इस मौके पर मौजूद थे।
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह निर्णय हो चुका है कि वह यूपी और मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भाग लेगा। मणिपुर में जदयू अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव के संबंध में पार्टी का यह निर्णय है कि वह एनडीए के घटक दल के रूप में वहां चुनाव लड़ना चाहता है। इस बारे में वह भाजपा के साथ बातचीत करेगा। अगर बात नहीं बनती है तो जदयू अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी के यूपी प्रभारी ने इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत भी की है। अब यह आधिकारिक रूप से तय कर दिया गया आरसीपी सिंह और केसी त्यागी यूपी चुनाव में भाजपा के साथ समझौते को लेकर बात करेंगे।

You may have missed