2024 में महागठबंधन का सुपड़ा साफ होगा, चुनाव में उन्हें एक भी सीट नहीं मिलेगी : चिराग पासवान

पटना। एलजेपी(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान महागठबंधन पर जमकर बरसे। मंगलवार को उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2024 में महागठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। 2019 में राजद को एक सीट मिली थी। इस बार वो भी साफ हो जाएगा। वहीं, नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा कि वे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। सीट बंटवारे के लिए दिल्ली में बैठक होती है। एनडीए बिहार में रहकर बिहार की राजनीति करता है। आने वाले दिनों में बिहार की जनता इन्हें जवाब देगी। चुनाव से पहले कितनी सीट आपकी पार्टी को मिलेगी? इस सवाल पर चिराग ने कहा कि गठबंधन में कई और दल हैं। मेरी अपेक्षा के आधार पर बात हो रही है, जो सकारात्मक है। जल्द ही इसके बारे में बताया जाएगा। इस महीने के अंत में इसकी घोषणा हो जाएगी। विपक्ष के एकजुटता पर कहा कि चुनाव आने तक ये एकजुट रहेगा, ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। क्योंकि, बंगाल में ममता बनर्जी, दिल्ली में आम आदमी पार्टी, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और बिहार में ही जदयू अलग खेल करने में लगे हैं। चुनाव आते-आते स्वरूप बदल जाएगा। चिराग ने यह भी कहा कि बिहार सरकार का नेतृत्व सिर्फ अपनी आकांक्षा को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। वो अपने काम और बतौर गृह मंत्री के पद और दायित्व को भूल गए हैं। सीएम सिर्फ इंडी गठबंधन के बारे में और संयोजक बनाए जाने के बारे में सोचते हैं। इसी के बारे में सिर्फ बातें हो रही है। लोकसभा का चुनाव इस साल का बड़ा इवेंट है। दूसरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा होगा। सालों पुराना सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। अब इसको लेकर राजनीति हो रही है। एलजेपी(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि राम मंदिर पर बिहार के नेताओं को खुश होना चाहिए था। हमलोग सीता मैया के प्रदेश से हैं। हम सभी को खुश होना चाहिए। हद यह हो गई है कि बिहार के ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह रामचरित मानस पर सवाल उठा चुके हैं। सोमवार को उन्होंने मंदिर को लेकर बयान दिया था, जो सही नहीं है। बंटवारे की राजनीति से किसी को क्या हासिल होता है? क्या शिक्षा मंत्री को अपने पद पर बने रहना चाहिए। जिस दल से आते हैं, क्या राजद ने बिहार को विकसित राज्य बना दिया?

About Post Author

You may have missed