December 8, 2025

BARH : वार्ड पार्षद के आरोपों को कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया निराधार

बाढ़। वार्ड पार्षद के आरोपों का जवाब देने के लिए बाढ़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सामने आए। उन्होंने आरोपों का खंडन किया है। वार्ड पार्षद के आरोपों पर बुधवार को बाढ़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है। जो भी टेंडर निकाले गए हैं, प्राक्कलित राशि के अनुरूप कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह मनगढंत आरोप है, चूंकि योजना में किसी वार्ड का नाम नहीं रहता है, जबकि जहां से जहां तक का निर्माण कार्य होना रहता है, उसी की चर्चा होती है। इस प्रकार कार्यपालक पदाधिकारी ने लगाए गए आरोप का खंडन किया।
बता दें बीते दिन नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 के वार्ड पार्षद सत्येंद्र कुमार ऊर्फ पेंटर ने नगर परिषद में हो रहे विकास कार्यों के टेंडर को लेकर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था, नगर परिषद द्वारा वैसे वार्ड का चयन नही किया गया है, जिस वार्ड में सालों भर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बनाये गए नाले को फिर से बनाने को लेकर निकाले गए टेंडर को लूट बताया था। साथ ही इस मामले में नगर विकास विभाग में शिकायत भी की है।

नगर परिषद के उपाध्यक्ष के खिलाफ रिट याचिका खारिज
बाढ़। बाढ़ नगर परिषद के निर्वाचित उपाध्यक्ष परमानंद सिंह के खिलाफ पूर्व नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा न्यायालय में दाखिल की गई याचिका को बुधवार को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसे परमानंद सिंह ने सच की जीत बताया है।
इस बाबत जब नगर उपाध्यक्ष परमानंद सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और हम जानते थे कि न्यायालय के द्वारा उचित फैसला लिया जाएगा। हालांकि इसे हार या जीत नहीं समझा जाना चाहिए और हम न्यायालय के इस फैसले का स्वागत और सम्मान करते हैं। इस मौके पर कई वार्ड पार्षदों ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

You may have missed