राज्य के 19 जिलों में वज्रपात के साथ हल्की वर्षा का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया पूवार्नुमान

पटना। मॉनसून की सक्रियता कमजोर होने से झमाझम वर्षा में कमी आई है। वही इसके बाद आज बिहार के उत्तरी भागों के 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा के आसार हैं। राजधानी व अन्य इलाकों का मौसम शुष्क बना रहेगा। पटना में अधिकतम 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। वहीं, मुजफ्फरपुर में अधिकतम 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमन रह सकता है। अगर भागलपुर की बात करें तो आज यहां न्यूनतम 29 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। सितंबर में मॉनसून के रूठे रहने के कारण सामान्य वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी पर झमाझम वर्षा की प्रबल संभावना नहीं है। वर्षा में कमी आने से इसका प्रभाव तापमान पर भी पड़ेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने से उमस व गर्मी की स्थिति रहेगी। राज्य में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ हिमालय की तलहटी से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से शनिवार को उत्तरी भागों के 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का पूवार्नुमान है।
