February 15, 2026

पटना में बाइक सवार अधिवक्ता को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, अस्पताल ले जाने के दौरान गई जान

पटना। राजधानी पटना के दानापुर के आरपीएस मोड़ पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा हैं की यहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार अधिवक्ता को रोंद दिया जिसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। ट्रैफिक थाना के प्रभारी अमरनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक का ड्राइवर भागने में सफल हो गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अधिवक्ता विद्या भूषण पांडे 35 वर्ष रोहतास निवासी अपने मोटरसाइकिल से शुक्रवार की देर रात आरपीएस मोड़ से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार विद्या भूषण पांडे को कुचल डाला। घायल अवस्था के आसपास के लोगों द्वारा विद्याभूषण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में भी उन्होंने दम तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाना और ट्रैफिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्राफिक थाना के प्रभारी अमरनाथ चौहान ने बताया कि ट्रक उत्तर प्रदेश का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया ।पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

You may have missed