बिहार प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेर बदल, एक IPS सहित 9 आईएएस अधिकारीयों का किया गया तबादला 

पटना। बिहार प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेर बदल देखने को मिला है। बता दे की आज CM नीतीश ने अधिसूचना जारी कर कई IAS व IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वही इस अधिसूचना के अनुसार 9 आईएएस एक आईपीएस और 6 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिन 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमे से कइयों को प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है, जबकि कइयों को विभिन्न विभागों में भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संजय कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। उनके पास अगले आदेश तक भागलपुर प्रमंडीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार होगा। दीपक आनंद को उपभोक्ता संरक्षण विभाग का निदेशक, अनिल कुमार झा को राजस्व परिषद का सचिव, संजय कुमार को मनरेगा आयुक्त, रूबी को सांस्कृतिक कार्य विभाग का निदेशक, संजय कुमार सिंह को भवन निर्माण के संयुक्त सचिव, अभय झा को बिहार राजपथ परिवहन निगम का प्रशासक और सनी सिंह को बिहार राज्य पथ पुस्तक प्रकाशन निगम के प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है। वही इसके साथ ही IPS अनुसुइया रण सिंह साहू को होमगार्ड सह फायर विभाग की DIG को सुरक्षा उपनिदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर तबादला किया गया है। वही नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के भी 6 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें से 3 अधिकारियों को SDM की जिम्मेवारी दी गयी है, जबकि 4 अधिकारियों को दूसरे विभाग में भेजा गया है। सरकार की अधिसूचना के अनुसार सीतामढ़ी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रोचना माद्री को सिवान जिले के महाराजगंज का SDM बनाया गया है, जबकि निर्मली के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी लतीफर रहमान अंसारी को किशनगंज का SDM बनाया गया है। पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को भभुआ जिला के मोहनियां का SDM बनाया गया है। जबकि मोहनियां के SDM सत्येन्द्र प्रसाद को पटना के श्रम संसाधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी, महाराजगंज के SDM संजय कुमार को बांकीपुर अंचल का कार्यपालक पदाधिकारी एवं किशनगंज के SDM को रक्सौल का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।

You may have missed