जहानाबाद में अवैध अतिक्रमण खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर : दो दर्जन माकन किये गए ध्वस्त, भारी संख्या में पुलिस बल रही तैनात

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिलें अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सैकड़ों मकानों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। बता दे की जिलें के मोदनगंज प्रखंड के परियामा गांव में गुरुवार को दलबल के साथ अंचलाधिकारी पहुंचे। वही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए मकान तोड़े गए। वही अंचलाधिकारी अनु कुमारी ने बताया कि इसी गांव के विनोद शर्मा द्वारा लोक शिकायत निवारण में मामला दर्ज कराया है। सरकारी अधिकारी ने बताया की गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते पर मकान बनाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। लोक शिकायत निवारण द्वारा यह आदेश पारित किया गया है कि जिसने भी रास्ते को अतिक्रमण कर मकान बनाया है, उसे तोड़कर हटा दिया जाए। वही आज यानी गुरुवार को अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाकर राम विनय शर्मा, शरद तिवारी, राधे तिवारी, चंदन कुमार इत्यादि लोगों का मकान ध्वस्त किया जा रहा है। वही इस कारवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वही अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी जमीन पर जिसका भी अतिक्रमण है, उन लोगों पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कई ऐसे गांव हैं जिनकी शिकायत का मामला लोक निवारण में चल रहा है। उन लोगों पर प्रशासन का बुलडोजर जल्द से जल्द चलेगा। वही ग्रामीण रामप्रवेश सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि गलत नापी कर गरीबों को जिला प्रशासन उजाड़ जा रहा है। इसके खिलाफ हम लोग कोर्ट भी गए हैं, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन द्वारा हम लोगों के मकान को ध्वस्त किया जा रहा है।
