December 4, 2025

महाशिवरात्रि पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर, पटना पुलिस की एडवाइजरी जारी

पटना। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है। इसको लेकर कई महीनों से तैयारियां शुरू कर दी जाती है। राज्य से दूरदराज रहने वाले लोग भी इस पर्व का बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, इस पर्व में रंगों के साथ-साथ गानों का भी विशेष महत्व होता है। इसमें भी बिहार में विशेष रूप से भोजपुरी गाने का अधिक ही महत्व होता है। इस बीच अब भोजपुरी गाने को बिहार पुलिस बड़ा आदेश पारित किया है। पटना पुलिस ने महाशिवरात्रि और होली में आने वाले भोजपुरी गाने को लेकर एडवाइजरी जारी किया है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि कुछ गायकों के द्वारा अपने भोजपुरी गानों में अश्लील अर्थी, जातिसूचक, महिला एवं अनुसूचित जाति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।ऐसे गायक अपने गानों में किसी जाति का महिमामंडन करते हैं तो किसी जाति को नीचा दिखाते हैं। इस तरह के गानों से सामाजिक सद्भाव माहौल बिगड़ने की संभावना है। इस एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऐसे भोजपुरी गानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने तथा जातियों के बीच विद्वेष फैलाने की संभावना बन रही है। यह एडवाइजरी बिहार पुलिस की विशेष शाखा की एसपी की तरफ से जारी की गई है। इस एडवाइजरी में राज्य के सभी जिला पदाधिकारी और सभी एसएसपी और एसपी को सूचित किया गया है। इसमें कहा गया है कि, आगामी पर्व, त्यौहार जैसे महाशिवरात्रि, होली को देखते हुए इस तरह के अश्लील एवं विद्वेष फैलाने वाले गानों के विरुद्ध सतर्कता अपेक्षित है। इस तरह के गानों के विरुद्ध समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। ऐसे गानों तथा सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के अवैधानिक, अमर्यादित, कृत्यों पर निरोधात्मक कार्रवाई आवश्यक है। बता दे की भोजपुरी में इन दिनों लगातार कई ऐसे गाने आ रहे थे, जिसमें अश्लील अर्थी, जातिसूचक, महिला एवं अनुसूचित जाति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग काफी तेजी से किया जा रहा था। जिसके बाद अब इसको लेकर खुद बिहार पुलिस ने इन गानों पर पैनी नजर बनाई हुई है।

You may have missed