January 31, 2026

जहानाबाद : हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्त की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मची चीख पुकार

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले में बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। शख्स को दो गोली मारी गई थी। मृतक की पहचान दारा सिंह के रूप में की गई है। घटना शकुराबाद- कुर्था के बॉर्डर की है, जहां बुधवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र के मुरहरा गांव के रहने वाले दारा सिंह के रूप में की गई है। सूचना पाकर शकुराबाद पुलिस कंसुआ पंचायत के खैरुचक मठिया गांव के समीप से शव को बरामद किया। हैरानी की बात तो ये है कि वह एक हत्याकांड में आरोपित था और फरार चल रहा था। एक जनवरी को रुस्तमचक गांव के पास उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पिछले सात महीने से पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। घटनास्थल से दारा सिंह के गांव की दूरी 15 किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात नौ बजे वह घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। वहीं, सुबह अज्ञात शव मिलने की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। जब उसकी पहचान दारा सिंह के रूप में की गई तो परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई।

You may have missed