February 11, 2026

घर से बाइक चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार भेज गया जेल

पटना। मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना थाना क्षेत्र के चनानपुर गांव में घर के पास खड़ी बाइक चोरी करते समय एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा, घर स्वामी की तहरीर पर लहसुना थाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चाननपुर गांव निवासी राकेश कुमार के पुत्र सुधांशु रंजन ने बताया कि अपना बाइक घर के बाहर खड़ा करके घर में चला गया, लगभग 11बजे रात्रि में चोर उसके बाइक चोरी करने के लिए आए। इस दौरान वे बाइक को चालू करके ले जाने लगे,तभी सुधांशु ने चोरों को देख लिया। आसपास के लोगों ने मिलकर चोर को पकड़ लिया,जबकि उसका साथी भाग निकला। लोगों ने लहुसुना पुलिस को मामले की सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान थाना क्षेत्र के चपौर गांव निवासी संजय यादव के पुत्र जीतू वही के रूप में बताई। पुलिस ने सुधांशु रंजन की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

You may have missed