February 12, 2026

दानापुर में चोरी के बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर की कार्रवाई

पटना। राजधानी पटना में बदमाशों का मनोवल सातवें आसमान पर है। आए दिन अपराधी दिनदहाड़े बेखौफ होकर अपराधिक घटनाए को अंजाम दे रहे है। इसी कड़ी में आज दानापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दियारा क्षेत्र स्थित पतलापुर पंचायत के मकसूदपुर गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ एक चोर को पकड़ा। वही गिरफ्तार चोर को पहचान मकसूदपुर गांव के ही रहने वाले रंजन कुमार के रूप में हुई है। वही इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि कुछ दिन पहले पेठिया बाजार से एक बाइक की चोरी हो गई थी। जिसको लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे की जांच की गई। जिसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखा। जिसके बाद चोर को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। वही बुधवार देर शाम जानकारी मिली कि शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके के मकसूदपुर गांव में चोरी की बाइक रखी हुई है। जिसके बाद उक्त जगह पर टीम ने रेड मारी। वही इस मौके से चोरी की बाइक व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

You may have missed