February 21, 2026

पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान फरार कैदी सोनू गिरफ्तार, सिपाहियों के आंख में झंडू बाम लगा हुआ था गायब

पटना। पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिसवालों को झंडु बाम लगा फरार होने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। बता दे की पटना पुलिस ने फरार अपराधी को लगातार तीन थाना क्षेत्रों में बैक टू बैक 3 लूट की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 फरार अपराधियों पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सोनू शर्मा, रोहित कुमार और बंटी पांडेय को पटना पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पटना SSP राजीव मिश्रा ने बताया है कि जुलाई व अगस्त माह में लगभग 6 वारदातों को अपराधियों ने अंजाम दिया था। वही दीघा, राजीव नगर और आलमगंज थाना क्षेत्रों में एक साथ 3 लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले का खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, बीते 2 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाना, दीघा थाना व आलमगंज थाना इलाके में फ्लिपकार्ट कोरियर कंपनी के साथ 2 घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी फरार हुए थे। वही लूट के इन मामलों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित सोनू शर्मा सहित दो की गिरफ़्तारी की गई है। वही सोनू शर्मा है जिसे 15 जून को पीरबहोर थाना क्षेत्र में जेल से पेशी के लिए लाया जा रहा था तब इसने 3 पुलिसवालों की आंखों में झंडू बाम लगाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बाद में यह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पटना में फिर से अपराध की वारदातों को अंजाम देने लगा। पटना SSP ने बताया की तीनो का कई आपराधिक रेकॉर्ड रहा है। बता दे की सोनू शर्मा ह्त्या व लूट की वारदातों का आरोपी है। वही, पूछताछ में अपराधियों ने 2 वारदातों का भी जिक्र किया जिसको अंजाम देने से पहले ये पुलिस के हत्थे चढ़े है। पुलिस ने इनके पास से लूट के सामान, कैश, 2 देसी पिस्टल, कई मैगजीन, देसी कट्टा और ज़िंदा कारतूस बरामद किया है।

You may have missed