अभी भी नाजुक है केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत, समर्थक मांग रहे हैं कुशल होने की दुआ
नई दिल्ली।लोजपा के संस्थापक तथा नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई हैं।मोदी सरकार के मंत्री रामविलास पासवान दिल्ली के अस्पताल में आईसीयू में एडमिट है। रामविलास पासवान बिहार के सर्वाधिक कद्दावर दलित नेता माने जाते हैं।किसी जमाने में बिहार में लालू यादव- नीतीश कुमार के बराबर उनकी लोकप्रियता थी।अभी भी संसद में लोजपा के 6 सांसद मौजूद है। रामविलास पासवान के लाखों समर्थक उनके कुशल हो जाने की दुआ मांग रहे हैं।उनके पुत्र तथा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी अपने पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान हैं। फिलहाल वे अस्पताल में निरंतर बने हुए हैं।बिहार में चुनावी रणभेरी बज जाने की स्थिति में भी चिराग पासवान अपने बीमार पिता को छोड़कर बिहार नहीं आ रहे हैं।फिलहाल लोजपा समेत बिहार के संपूर्ण राजनीति की नजरें केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के स्वास्थ्य पर टिकी हुई है। उल्लेखनीय है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं फोन कर रामविलास पासवान का कुशल क्षेम पूछा था।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आईसीयू में एडमिट है।जहां उनका चिकित्सकों के देख-रेख में इलाज चल रहा है।उनके पुत्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद चिराग पासवान निरंतर उनके साथ बने हुए हैं। बिहार में विधानसभा की रणभेरी लगभग बज उठी है।इसके बावजूद चिराग पासवान बिहार नहीं आ पा रहे हैं।उन्होंने कल एक भावुक खत लिखकर अपने कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के समक्ष यह जाहिर किया था कि कठिन परिस्थिति में जब पिता रामविलास पासवान गंभीर स्थिति में हैं। तो ऐसे में उन्हें छोड़कर बिहार आना उन्हें ठीक नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता चाहते हैं कि वह चुनाव के दृष्टिकोण से अभी बिहार जाएं।मगर उनका मन अपने बीमार पिता को इस हाल में छोड़ कर बिहार जाने का नहीं हो रहा है। कल सोशल मीडिया पोस्ट कर चिराग पासवान देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई दफे फोन पर बात करके उनके धैर्य को मजबूत किया है।


