February 14, 2026

औरंगाबाद : बच्चा चोरी करते हुए एक युवक गिरफ्तार, लोगों ने की जमकर की पिटाई

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वही बच्चा चुराकर भाग रहे एक बदमाश को परिजनों ने पकड़कर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दिया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वही पकड़े गये बच्चा चोर की पहचान UP के चंदौली जिले के नाथपुर थाना के मन्नपुर गांव निवासी स्व. सलामत खां के पुत्र आशुक खां के रूप में की गई है। वही बता दे की गोह थाना के साव बिगहा निवासी गुड्डू यादव का 5 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार घर से बाहर खेल रहा था। वही इसी दौरान बच्चा चोर उसे चुरा कर भाग निकला। वही इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी तो बात हवा में आग की तरह फैल गई। वही परिजन और ग्रामीण बच्चें को खोजने दौड़ पड़े। वही परिजनों ने डिहुरी नहर के पास बच्चें को सकुशल बरामद करते हुए बच्चा चोर को धर दबोचा। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चा चोर की पिटाई भी की। उसके बाद में परिजनों ने बच्चा चोर को बंदेया थाना की पुलिस को सपुर्द कर दिया। वही बंदेया थानाध्यक्ष रामायण कुमार ने बताया कि बच्चा चोर को जेल भेज दिया गया है।

You may have missed