February 18, 2026

कटिहार में शानदार रेल ओवर ब्रिज बनकर हुआ तैयार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया उद्घाटन

कटिहार। बिहार में शहरी आधारभूत संरचना को और भी बेहतर बनाने के लिए कई रोड परियोजना के साथ-साथ कई शानदार पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच अब बिहार वासियों को एक और शानदार रेलवे ओवरब्रिज का सौगात मिल गया है। इसका उद्घाटन खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने की जिसके बाद लोगों ने इस पर सफर करना शुरू किया है। यह फ्लाई ओवर ब्रिज को बिहार के कटिहार में बनाकर तैयार किया गया है। कटिहार शहर को रेलवे का सौगात मंगल बाजार रेल ओवर ब्रिज के तौर पर मिल गया है।

इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया है। इस ब्रिज को 43 करोड़ की लागत से बनाया गया है इस ब्रिज को बनाने के लिए 640 मेट्रिक टन स्टील लगा है। वही उच्च क्षमता वाला नए रेलवे ओवरब्रिज बनाने से काफी लंबे समय तक दूसरा रेलवे ओवरब्रिज बनाने की जरूरत रेलवे को नहीं पड़ेगा। वही पुरानी आरोपी से कुकर परिचालन शुरू होने से कटिहार शहर में लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

You may have missed