February 21, 2026

PATNA : सोन नदी में डूबने से हुई एक बच्चा की मौत

पटना,पालीगंज। शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव स्थित सोन नदी घाट पर पैर फिसलकर नदी में चले जाने से एक बच्चा की मौत डूबने से हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी धर्मराज सिंह के 12 वर्षीय पुत्र रंगराज उमंग गांव के पास ही सोन नदी घाट पर शनिवार की दोपहर स्नान करने गया था। जहां वह अचानक पैर फिसलने के कारण नदी के गहरे पानी मे चला गया। जिसे देख आसपास के लोग काफी मशक्कत के बाद बच्चा को पानी से बाहर निकाला। तबतक मासूम की मौत हो चुकी थी। वही, इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। वही, मौके पर पहुंचे परिजनों का हाल रो-रोकर बेहाल हो गया। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पालीगंज पुलिस शव को कब्जे में ले लिया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डल अस्पताल पालीगंज भेज दिया।

You may have missed